चाहे लव मैरिज हो या अरेंज मैरिज, इंडिया में शादी के लिए माता-पिता की सहमति तभी आसानी से मिलती है, जब लड़का और लड़की की कुंडली मिलती है। यानी इनके हिसाब से दिलों के मेल से पहले गुणों का मेल होना है ज़रूरी। ये हैं वो 4 वजहें जिनके चलते शादी के पहले जन्मपत्री मिलाई जाती है।
1- कम्पैटिबिलिटी टेस्ट
कुंडली मिलाने के दौरान यह प्वाइंट सबसे पहले देखा जाता है। दरअसल, आजकल तलाक के केस इतने बढ़ रहे हैं कि इंडियन पेरेंट्स कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते। लड़का और लड़की का साथ सात जन्मों तक साथ बना रहे, इसलिए कम्पैटिबिलिटी ज़रूर देखी जाती है। लड़का और लड़की की जन्मपत्री में ग्रह और उनकी दशा होती है। इसी से पता चलता है कि दोनों के बीच रिश्ते पर शादी का रिश्ता कैसा रहेगा। शास्त्रों के अनुसार, लड़के की ग्रह स्थिति लड़की पर प्रभाव डालती है और लड़की की लड़के पर। यानी अगर लड़के की कुंडली में ग्रह के प्रभाव के चलते बैड लक है, तो इसका असर शादी के बाद लड़की पर भी पड़ेगा।2 of 9
2- लव टेस्ट
कुंडली मिलाने से यह भी पता चलता है कि दोनों की शादी के बाद कितनी बनेगी और दोनों में प्यार कितना होगा। कहते हैं जितने ज़्यादा गुण मिलते हैं, दोनों में नज़दीकियां भी उतनी ज़्यादा रहती हैं। कुंडली में 36 गुण होते हैं और जब दोनों की कुंडली मिलती है, तो इसका स्कोर भी निकलता है। अगर किसी के गुण 18 से कम मिलते हैं, तो इसे शादी के लिए अच्छी कुंडली नहीं मानी जाती।
इस तरह होते हैं गुण मैच:
वर्ना - जातियों को मैच करने के लिए
वष्या - आकर्षण
तारा - रिश्ता कब तक चलेगा
योनि - नेचर और रवैया
ग्रह मैत्री - प्राकृतिक दोस्ती
गण - मानसिक अनुकूलता
भकूट - दूसरे पर एक के सापेक्ष प्रभाव
नाड़ी - बच्चे के जन्म की संभावना
3- फिज़िकल और मेंटल कम्पेटिबिलिटी के लिए
लड़का और लड़की की कुंडली मैच करने पर पंडित यह भी बताते हैं कि शादी के बाद दोनों का बिहेवियर, इंटरेस्ट दोनों के लिए फायदेमंद होंगे या नहीं। हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए कुंडली में यह भी देखा जाता है कि दोनों को संतान पैदा करने में दिक्कत तो नहीं होगी। यानी फिज़िकल अट्रैक्शन भी देखा जाता है। कुंडली मिलाने से यह भी पता चल जाता है कि शादी के बाद दोनों की सेहत कैसी रहेगी।
4- आर्थिक स्थिति और फैमिली एडजस्टमेंट
शादी तय होने से पहले, पेरेंट्स लड़के की आर्थिक स्थिति ज़रूर देखते हैं, क्योंकि सभी चाहते हैं कि लड़का और लड़की को शादी के बाद हर सुख मिले और पैसों के चलते किसी भी चीज़ की कोई कमी न हो। कुंडली में इस बात का भी खुलासा हो जाता है। सिर्फ यही नहीं, गुण मिलाने से यह भी पता चलता है कि लड़की ससुराल में एडजस्ट भी हो पाएगी या नहीं, क्योंकि नई स्थिति और नए लोगों के बीच एडजस्ट होना भी आसान नहीं है।
No comments:
Post a Comment